Kalindi Express Accident: कानपुर में रची गई ट्रेन को उड़ाने की साजिश, पटरी पर रखा था LPG सिलेंडर, टकराई ट्रेन

Kalindi Express Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रेन को उड़ाने की कोशिश की गई. पटरी पर LPG सिलेंडर रखा था जिससे इंजन टकराया ओर सिलेंडर दूर जा गिरा.

Kalindi Express Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, यहां बड़ा ट्रेन हादसा टल गया है. लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. घटना स्थल से एलपीजी सिलेंडर और कई अन्य संवेदनशील साम्रगी मिलीं हैं. ATS की टीम मामले की जांच में जुट गई है. मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. खबरों की मानें तो प्रयागराज से भिवनैं के लिए रवाना हुई कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के साथ यह घटना हुई. ट्रेन जब कानपुर के शिवराजपुर के रेलवे ट्रैक के पास पहुंची तो वहां एक एलपीजी गैस सिलेंडर रेल की पटरी के एकदम बीच में रखा हुआ था. घटना देखकर लग रहा है कि ट्रेन को धमाके के साथ उड़ाने की कोशिश की जा रही थी.

एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ ज्वलनशील पदार्थ ट्रैक पर रखा गया

कानपुर सेंट्रल से महज 30 किलोमीटर दूर शिवराजपुर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक की इस घटना के बाद रेलवे और सर्तक हो गई है. ये लाइन बरेली मंडल के अधीन है. रात 8.30 बजे यहां से गुजर रही कालिंदी एक्सप्रेस हादसे से बाल-बाल बच गई. ट्रैक के बीच में एक एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ एक कांच की बोतल में ज्वलनशील पदार्थ और सफेद रंग के केमिकल पाया गया है.

ट्रेन से टकराने के दौरान सिलेंडर फटा नहीं

गुजर रही ट्रेन के ड्राइवर को पटरी पर रखा सिलेंडर दिखा. इसके बाद उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, लेकिन रफ्तार होने की वजह से ट्रेन का इंजन सिलेंडर से टकरा गया. इसके बाद सिलेंडर उछलकर दूर गिरा. ट्रेन से टकराने के दौरान सिलेंडर फटा नहीं, नहीं तो रेल की पटरी धमाके से उखड़ जाती और इंजन सहित बोगियां पटरी से उतर जाती. इससे नुकसान होता.

Read Also : Train Accident : इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, वीडियो आया सामने

त्योहार के मौसम में रहती है ट्रेन में भीड़

त्योहार के मौसम में ट्रेन में भीड़ रहती है. इस वजह से ऐसी घटना ने रेलवे की टेंशन बढ़ा दी है. हादसे के दौरान ट्रेन एक घंटे तक रोक दी गई. ट्रेन में बैठे सभी यात्री दहशत में आ गए. मौके अपर रेलवे के अधिकारियों सहित पुलिस और जीआरपी के अधिकारी फौरन पहुंचे. आतंकी साजिश के एंगल से जांच चल रही है. मौके पर फोरेंसिक टीमें और डॉग स्क्वायड भी पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >