अब रजिस्ट्री के बिना भी गेहूं बेच सकेंगे यूपी के किसान

उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री के बिना भी किसान गेहूं बेच सकेंगे. योगी सरकार ने किसानों को राहत देते हुए यह फैसला किया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गेहूं खरीद के नियम आसान कर दिए हैं. अब किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्री कराने की जरूरत नहीं होगी. पहले इस प्रक्रिया में काफी समय लगता था, जिससे किसानों को परेशानी होती थी. सरकार ने किसानों की इसी दिक्कत को देखते हुए यह फैसला लिया है. सोमवार (20 अप्रैल) को जारी बयान में कहा गया कि सभी जिलाधिकारियों को इस आदेश को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को बिना किसी झंझट के अपनी फसल बेचने में आसानी हो सके.

बिचौलियों को कम दाम पर गेहूं बेचना पड़ रहा था किसानों को

पहले गेहूं बेचने के लिए किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ जरूरी कर दी गई थी. लेकिन कई किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया या तकनीकी दिक्कतें आ गईं, जिससे वे सरकारी केंद्रों पर गेहूं नहीं बेच पा रहे थे. इससे नाराजगी बढ़ी और मजबूरी में उन्हें बिचौलियों को कम दाम पर गेहूं बेचना पड़ रहा था.

यह भी पढ़ें : UP News: किसानों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच बनी योगी सरकार की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

किसानों की परेशानी को देखते हुए सीएम योगी तुरंत हुए एक्टिव

किसानों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री तुरंत एक्टिव हो गये. अब नए आदेश के मुताबिक किसान पहले की तरह बिना रजिस्ट्री के भी सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे. इससे उन्हें राहत मिलेगी और फसल बेचने में पहले जैसी आसानी फिर से मिल जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >