बलिया में उमाशंकर सिंह जैसा जनप्रतिनिधि फिर पैदा नहीं होगा, शोकसभा में बोले बृजभूषण शरण सिंह

UP Politics: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने उमाशंकर सिंह के जनसेवा कार्यों और व्यक्तित्व की सराहना की.

UP Politics: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को रसड़ा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के पैतृक आवास खनवर पहुंचे. हेलिकॉप्टर से पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने विधायक के भाई रमेश सिंह और पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह से बातचीत कर संवेदना जताई और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया.

बलिया ने खोया एक अलग पहचान रखने वाला जनप्रतिनिधि

पूर्व सांसद ने कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बलिया और समाज के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह जैसा व्यक्तित्व और जनप्रतिनिधि दोबारा मिलना आसान नहीं होगा. उनके अनुसार, बलिया की राजनीति और सामाजिक जीवन में उमाशंकर सिंह ने जो स्थान बनाया था, उसकी भरपाई करना बेहद कठिन है.

जनसेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे उमाशंकर सिंह

बृजभूषण शरण सिंह ने उमाशंकर सिंह के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनसेवा को हमेशा प्राथमिकता दी. वह लोगों के सुख-दुख में शामिल होते थे और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे. पूर्व सांसद ने कहा कि उमाशंकर सिंह ने जनता के बीच अपने व्यवहार और सेवा कार्यों से जो पहचान बनाई, उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा.

शोक की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा

परिजनों से मुलाकात के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ है. उन्होंने दिवंगत विधायक के पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह समेत परिवार के सभी सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उनके खनवर पहुंचने के बाद आवास पर मौजूद लोगों के बीच उमाशंकर सिंह के व्यक्तित्व, जनसेवा और क्षेत्र में उनके योगदान की चर्चा होती रही.

यह भी देखें: UP पंचायत चुनाव 2026 में OBC आरक्षण पर क्यों है खास नजर, आपके गांव की प्रधान सीट किसके लिए होगी आरक्षित और महिलाओं को कितनी मिलेगी सीटें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >