अर्धनग्न विदेशी युवक के हाथ में शराब की बोतल… बरेली स्टेशन रोड पर क्यों मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल

UP News: बरेली के स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विदेशी नागरिक शराब के नशे में अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर हंगामा करने लगा. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी युवक उलझ गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में स्टेशन रोड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विदेशी नागरिक शराब के नशे में सड़क पर हंगामा करने लगा. हाथ में शराब की बोतल लिए युवक अर्द्धनग्न हालत में काफी देर तक सड़क पर घूमता रहा. राहगीरों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उनसे भी उलझने लगा. काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक नशे की हालत में पुलिसकर्मियों से बहस और हंगामा करता नजर आ रहा है.

स्टेशन रोड पर काफी देर तक चलता रहा ड्रामा

जानकारी के मुताबिक, मामला शहर के व्यस्त स्टेशन रोड स्थित एक होटल के पास का है. स्थानीय लोगों ने बताया कि विदेशी युवक शराब के नशे में काफी देर तक सड़क पर उत्पात करता रहा. वह राहगीरों और वहां से गुजरने वाली गाड़ियों के बीच जाकर अभद्रता कर रहा था. युवक की हरकतों से सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

पुलिस पहुंची तो जवानों से ही उलझने लगा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराने की कोशिश की. लेकिन आरोप है कि नशे में धुत युवक पुलिसकर्मियों से ही बहस करने लगा. उसके हाथ में शराब की बोतल थी और वह लगातार हंगामा कर रहा था. काफी देर तक समझाने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे काबू किया. सुरक्षा को देखते हुए पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई.

राहगीर ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

पूरी घटना के दौरान किसी राहगीर ने युवक का वीडियो बना लिया. बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो में विदेशी युवक अर्द्धनग्न हालत में हाथ में शराब की बोतल लिए सड़क पर हंगामा करता दिखाई दे रहा है. पुलिसकर्मी उसे नियंत्रित करने और शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

पासपोर्ट और वीजा की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस विदेशी नागरिक के पासपोर्ट, वीजा और बरेली आने के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है.

Also Read: योगी सरकार का नया प्लान बदलेगा सरकारी सेवाओं का तरीका, जानिए आपके गांव और शहर में कितने जन सेवा केंद्र खुलेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >