UP Breaking News Live: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
6:24 AM. 30 Dec 22 12:54 AM. 30 Dec

सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं क्लास की विषयवार डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 21 मार्च 2023 को और 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 2 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक चलेंगे। छात्र cbse.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर पूरी डेटशीट देख सकते हैं।

11:34 PM. 29 Dec 22 6:04 PM. 29 Dec

आज शाम कोलकाता जाएंगे सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आज शाम कोलकाता जाएंगे. जहां सीएम कल राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में शामिल होंगे. बता दें कल कोलकाता में पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक होगी. जिसमें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और तमाम मंत्री शामिल होंगे. बैठक के बाद कल सीएम योगी वाराणसी जाएंगे.

11:34 PM. 29 Dec 22 6:04 PM. 29 Dec

देवरिया में 6 मकानों पर चला बुलडोजर, SDM समेत पुलिस ने करवाया अवैध कब्जा मुक्त

गोरखपुर के देवरिया जिले में 6 मकानों पर बुलडोजर चला. उच्च न्यायालय के निर्देश पर बुलडोजर चला. SDM समेत पुलिस ने अवैध कब्जा मुक्त करवाया. रास्ते और खाद गड्ढे पर वर्षों से बना था अवैध अतिक्रमण. बता दें यह मामला महुआडीह थाना के पिपरा नायक गांव का है.

11:34 PM. 29 Dec 22 6:04 PM. 29 Dec

निकाय चुनाव में OBC आरक्षण का मामला, यूपी सरकार ने SC में दाखिल की SLP

यूपी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण का मामला. यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की SLP. हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने SC में विशेष अवकाश याचिका (SLP) दायर की है. हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट

11:34 PM. 29 Dec 22 6:04 PM. 29 Dec

भारत जोड़ो यात्रा कम कांग्रेस छोड़ो यात्रा ज्यादा है- डिप्टी सीएम केशव मौर्य

वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है. केशव मौर्य ने कहा राहुल गांधी को यात्रा करने दीजिए. भारत जोड़ो यात्रा कम कांग्रेस छोड़ो यात्रा ज्यादा है. भारत जुड़ा हुआ है और जुड़ा रहेगा.

11:34 PM. 29 Dec 22 6:04 PM. 29 Dec

कानपुर देहात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी

कानपुर देहात में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी. कार सवारों ने पानी से बाहर निकल कर बचाई जान. कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों ने कार को बाहर निकाला. बता दें यह मामला कोतवाली अकबरपुर के मुरीदपुर रजबहे का है.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >