UP Breaking News Live: दो जन्म प्रमाणपत्र केस, आज़म खान को MP-MLA कोर्ट से झटका, जिरह का अवसर समाप्त

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
2:32 AM. 6 Jan 23 9:02 PM. 5 Jan

अयोध्या में एक अस्पताल के बच्चा वार्ड में शॉर्ट सर्किट

यूपी के अयोध्या जिला के अक अस्पताल के बच्चा वार्ड में शॉर्ट सर्किट. आधे अस्पताल की बिजली गुल रहा. ईएनटी वार्ड, बर्न वार्ड, बच्चा वार्ड की बिजली गायब. बड़ा हादसे होने से टल गया. फिलहाल कोई हताहत नहीं है. तीनों वार्ड के मरीज अलग वार्ड में शिफ्ट किए गए.

2:32 AM. 6 Jan 23 9:02 PM. 5 Jan

आगरा में कक्षा 9 से 12 तक के सभी स्कूल कल से 7 जनवरी तक बंद

यूपी में ठंड और शीतलहर को देखते हुए आगरा में कक्षा 9 से 12 तक के समस्त विद्यालय 6 जनवरी 2023 से 7 जनवरी 2023 दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया.

2:32 AM. 6 Jan 23 9:02 PM. 5 Jan

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड के निर्माताओं और निर्देशकों के साथ की बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई दौरा पर हैं. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के निर्माताओं और निर्देशकों के साथ बैठक की.

2:32 AM. 6 Jan 23 9:02 PM. 5 Jan

दो जन्म प्रमाणपत्र केस

सपा नेता आज़म खान को MP-MLA कोर्ट से झटका मिला. दो जन्म प्रमाणपत्र केस में ज़िरह का कांसेप्ट समाप्त. MP-MLA कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कल दूसरा गवाह गंज कोतवाली कोतवाल जिरह करेंगे. कोर्ट ने आज किशन अवतार सिंह को नोटिस भेजा। कल 6 जनवरी को फिर से सुनवाई होगी.

2:32 AM. 6 Jan 23 9:02 PM. 5 Jan

अतीक अहमद की वाइफ शाइस्ता परवीन ने ज्वाइन की BSP, घनश्याम चंद्र खरवार ने दिलाई सदस्यता

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल हो गई. शाइस्ता परवीन ने BSP के कार्यकर्ता सम्मेलन में ज्वाइन की. शाइस्ता को घनश्याम चंद्र खरवार ने सदस्यता दिलाई। बता दें कि अतीक अहमद के दर्जनों समर्थकों ने भी सदस्यता ली.शाइस्ता परवीन महापौर के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकती हैं.

2:32 AM. 6 Jan 23 9:02 PM. 5 Jan

ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी मामले में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई सुनवाई

वाराणसी में ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी मामले में आज फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई. सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में सुनवाई हुई है. इसमें भगवान आदि विश्वेश्वर की ओर से विश्व वैदिक सनातन संघ की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह ने अर्जी दाखिल कर ज्ञानवापी परिसर भगवान आदि विश्वेश्वर को सौंपने की मांग की है. अब इस मामले में 21 जनवरी को अगली सुनवाई होगी.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >