UP Breaking News Live: लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में कल राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:08 AM. 31 Dec 22 10:38 PM. 30 Dec

लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में कल राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस 

लखनऊ में कल यानी 31 दिसंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में कल पीसी करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार,दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय में पीसी होगी.

4:08 AM. 31 Dec 22 10:38 PM. 30 Dec

लखनऊ विवि के कुलपति बने प्रो.आलोक कुमार राय

लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है. प्रो.आलोक कुमार राय एलयू के कुलपति नियुक्त किए गए. 3 साल के लिए फिर से कुलपति नियुक्त किए गए हैं. बता दें कि लखनऊ विवि के कुलपति आलोक कुमार बने रहेंगे.

4:08 AM. 31 Dec 22 10:38 PM. 30 Dec

कानपुर में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद

बढ़ती ठंड को देखते हुए कानपुर में 31 दिसम्बर से लेकर14 जनवरी तक कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. कानपुर बीएसए ने यह आदेश जारी किया है.

4:08 AM. 31 Dec 22 10:38 PM. 30 Dec

उत्तर प्रदेश ब्यूरोक्रेसी, मुख्य सचिव डीएस मिश्रा को मिला एक साल का सेवा विस्तार

उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. मुख्य सचिव डीएस मिश्रा को मिला सेवा विस्तार. डीएस मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार मिला. डीएस मिश्रा 31 दिसंबर को हो रहे थे रिटायर.

4:08 AM. 31 Dec 22 10:38 PM. 30 Dec

अमरोहा के एक कलाकार ने पीएम नरेंद्र की मां हीराबेन मोदी को श्रद्धाजंलि देने के लिए बनाई 6 फीट लंबी तस्वीर

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के एक कलाकार जुहेब खान ने पीएम नरेंद्र की मां हीराबेन मोदी को श्रद्धाजंलि देने के लिए उनकी 6 फीट लंबी तस्वीर कोयले से बनाई. जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी का आज निधन हो गया. बीते दो दिनों से सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. हालांकि, उनकी हालत में हल्का सुधार जरूर हुआ था, लेकिन सांस लेने में दिक्कत से राहत नहीं मिली. इस बीच 100 साल की उम्र में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.

4:08 AM. 31 Dec 22 10:38 PM. 30 Dec

लखनऊ में न्यू ईयर को लेकर पुलिस और गृह विभाग सतर्क

लखनऊ में न्यू ईयर को लेकर पुलिस और गृह विभाग सतर्क. सेलिब्रेशन पार्टियों, आयोजनों को लेकर सतर्कता. डीजीपी और ACS होम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. IG,DIG,CP,ADG,SSP के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की गई है. इस दौरान प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने निर्देश दिए गए. साथ ही अवैध शराब पर निगरानी कर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए. शराब पीकर माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था,सोशल मीडिया को लेकर निर्देश दिए गए.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >