UP Breaking News Live: वाराणसी पहुंचे यूपी चीफ सेक्रेटरी दुर्गाशंकर मिश्रा

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
2:26 PM. 3 Jul 22 2:26 PM. 3 Jul

संभल में जिला अस्पताल में आग लगाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि, हमने उस व्यक्ति की पहचान की जिसने जिला अस्पताल में आग लगा दी थी. हमने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये के इनाम की भी घोषणा की. आखिरकार उसे कल गिरफ्तार कर लिया गया और उसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है. हमने उनकी हिरासत का अनुरोध किया है.

2:26 PM. 3 Jul 22 2:26 PM. 3 Jul

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा पहुंचे वाराणसी

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा वाराणसी पहुंच गए हैं. इसके साथ ही डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान भी वाराणसी पहुंच गए हैं. दुर्गाशंकर मिश्रा ने मेगा किचन का स्थलीय निरीक्षण किया. दरअसल, 7 जुलाई को पीएम मोदी वाराणसी दौरे पर रहेंगे. इससे पहले तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है.

2:26 PM. 3 Jul 22 2:26 PM. 3 Jul

हनुमान मंदिर में युवक की गला काटकर हत्या

अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के चबूतरे पर सो रहे युवक (35) की गला काटकर हत्या कर दी गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने मामा के घर रहता था, और रात्रि में भोजन करने के बाद बिजली न होने के कारण वह हनुमान मंदिर के चबूतरे पर जाकर सो गया, अगले दिन सुबह जब परिजन घर के बाहर निकले तो सामने पंकज का शव पड़ा मिला. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है.

2:26 PM. 3 Jul 22 2:26 PM. 3 Jul

यूपी अध्यक्ष को छोड़कर सपा ने सभी कार्यकारिणी को किया भंग

समाजवादी पार्टी ने उ.प्र. अध्यक्ष को छोड़कर सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है. इस संबंध में सपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया गया कि, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी उ.प्र. अध्यक्ष को छोड़कर समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सहित राष्ट्रीय, राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है.

2:26 PM. 3 Jul 22 2:26 PM. 3 Jul

पीएम मोदी के दौरे से पहले काशी दौरे पर यूपी चीफ सेक्रेटरी

यूपी चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्र और यूपी डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान आज एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी में रहेंगे. पीएम के आगमन और सावन की तैयारी का जायजा लेंगे. इसके अलावा काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा का भी जायजा लेंगे. इसके अलावा पीएम के आगमन से पहले आज एसपीजी की टीम भी वाराणसी पहुंचेगी. 5 जुलाई शाम से एसपीजी के घेरे में रहेंगे पीएम के सभी कार्यक्रम स्थल.

2:26 PM. 3 Jul 22 2:26 PM. 3 Jul

रायबरेली में सवारियों से भरा टैंपो पलटा, कई घायल

Raebareli News: रायबरेली से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक सवारियों से भरा टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, खबर है कि आवारा जानवरों को बचाने के चक्कर में टैंपो पलट गया. इस हादसे में टैम्पो में सवार बच्चों समेत 9 लोग घायल हैं. एम्बुलेंस की मदद से घलायों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है. घटना महराजगंज क्षेत्र के सलेथू गांव के पास की है

2:26 PM. 3 Jul 22 2:26 PM. 3 Jul

हैदराबाद में सीएम योगी ने भाग्य लक्ष्मी मंदिर में की पूजा

Hyderabad News: हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है. बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश से सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को हैरदाबाद पहुंच गए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह चारमीनार स्थित भाग्य लक्ष्मी मंदिर में पूजन के साथ दिन की शुरुआत की. सीएम योगी मीटिंग में उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तय किए गए टारगेट 75 की भी चर्चा करेंगे.

2:26 PM. 3 Jul 22 2:26 PM. 3 Jul

गाजियाबाद में आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक

Ghaziabad News: गाजियाबाद में आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होने जा रही है. बैठक में किसानों से जुड़े विभिन मुद्दों पर चर्चा होगी. बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत मे मौजूद रहेंगे.

2:26 PM. 3 Jul 22 2:26 PM. 3 Jul

शाहजहांपुर में सिलेंडर फटने से 4 महिलाओं की मौत

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसे की खबर सामने आई हैं. जिले के कलान थाना इलाके के गांव विक्रमपुर में शनिवार को सिलेंडर ब्लास्ट में एक लड़की समेत महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. शादी के एक दिन पहले मंडप कार्यक्रम के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई. इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आधा दर्ज लोगों के घयाल होने की खबर है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि, रेगुलेटर में रिसाव के कारण विस्फोट हुआ और बाद में आग लग गई. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >