UP News: पसंद आया डॉग तो मालिक को कर लिया किडनैप, फिरौती में मांगा रॉटविलर, जानें फिर क्या हुआ

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. दरअसल कुत्ता पसंद आने पर बदमाशों ने मालिक का किडनैप कर लिया गया. जी हां आपने सही सुना. बदमाशों ने उस शख्स को स्कॉर्पियो में बंधक बनाकर अलीगढ़ ले गए और फोन कर फिरौती में कुत्ते की डिमांड की.

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. दरअसल कुत्ता पसंद आने पर बदमाशों ने मालिक का किडनैप कर लिया गया. जी हां आपने सही सुना. बदमाशों ने उस शख्स को स्कॉर्पियो में बंधक बनाकर अलीगढ़ ले गए और फोन कर फिरौती में कुत्ते की डिमांड की. इतना ही नहीं इस दौरान बदनाशों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की. 

युवक का अपहरण कर अलीगढ़ छोड़ा

बदमाशों ने युवक को ग्रेटर नोएडा से अपहरण करने के बाद अलीगढ़ ले गए और छोड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर इन बदमाशों का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह मामला बीटा-2 थाना क्षेत्र के अल्फा 2 सेक्टर का है. जहां शुभन ने बताया कि उसके भाई राहुल के पास एक रॉटविलर कुत्ता है. वह शाम को अपने कुत्ते को घुमा रहा था. इस दौरान अलीगढ़ के रहने वाले तीन युवक विशाल, ललित और मोंटी अपनी स्कार्पियो से आये और उस कुत्ते को लेकर जाने की बात कहने लगे. जिसको लेकर राहुल ने मना कर दिया. इस दौरान राहुल और उन लोगों के बीच बहस होने लगी. उन लोगों ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में उसे जबरदस्ती पिस्टल की नोक पर बैठा लिया और अलीगढ़ ले गए. इसके बाद बदमाशों ने राहुल के भाई शुभम को कॉल किया और कहा कि अब अगर अपने भाई को वापस लेना है तो उस डॉग को हमें दे दें.

क्या कहा थाना प्रभानी ने

बीटा 2 टू थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. इसके साथ ही फरार तीनों बदमाशों की तलाश की जा रही है. बहुत जल्द ही उन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >