खाना डिलीवरी करने वालों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है, जानिए पुरानी घटना

1 / 1
खाना डिलीवरी करने वालों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है, जानिए पुरानी घटना
फुल स्क्रीन में देखें

खाना डिलीवरी करने वालों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है, जानिए पुरानी घटना

पुलिस ने बताया कि गोली चलाने के दोनों आरोपी नदीम खान और उसके भाई नईम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है. वहीं, उनके पास से देशी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है.

उत्तर प्रदेश में पिज्जा डिलीवरी करने वाले एक युवक को दो लोगों ने गोली मार दी. युवक को गोली सिर्फ इसलिए मार दी गई क्योंकि उसने फटे हुए नोट लेने से मना कर दिया था.

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सचिन कश्यप को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बरेली के एक विशेष चिकित्सा केंद्र ले जाया गया. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि गोली चलाने के दोनों आरोपी नदीम खान और उसके भाई नईम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है. वहीं, उनके पास से देशी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है.

पिज्जा डिलिवरी के समय सचिन को नदीम ने दो सौ का फटा नोट दे दिया था फिर जब सचिन ने पैसे करने करने नदीम के घर गया तो नदीम नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा. जल्द ही, उसका भाई बाहर आया और कथित तौर पर सचिन को देसी पिस्तौल से गोली मार दी.

डिलिवरी मैन को गोली मारना या उसके साथ मारपीट करने का ये पहला मौका नहीं है. हरियाणा के फतेहाबाज जिले में भी कुछ दिन पहले 15 वर्षीय पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय का शव घग्गर नदी में मिला था. परिजनों ने बदमाशों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया था.

बिहार के गया में सेवादल रोड में भी कुछ महीने पहले अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से फास्ट फूड विक्रेता की गला रेत कर हत्या कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >