UP Corona Update Live: वाराणसी में कोरोना के मिले 391 नए मामले, दो मरीजों की मौत

यूपी में कोरोना की तीसर लहर के बीच बीते कुछ दिनों से संक्रमण के नए मामलों को लेकर राहत की खबर है. प्रदेश में लगातार मामलों में कमी दर्ज की जा रही है. मंगलवार, 26 जनवरी को यूपी में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
12:18 AM. 27 Jan 22 6:48 PM. 26 Jan

काशी में 391 नए संक्रमित

काशी में आज 391 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं, बीएचयू में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई. एक्टिव मामले 3035 हैं. वहीं, 593 मरीज रिकवर हुए हैं.

2:24 PM. 26 Jan 22 8:54 AM. 26 Jan

मुरादाबाद में कोरोना के 57 नए पॉजिटिव केस

मुरादाबाद में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटे में 57 नए पॉजिटिव केस मिले हैं. जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,485 हो गई है. मुरादाबाद में कोरोना के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जाने लगी है.

1:32 PM. 26 Jan 22 8:02 AM. 26 Jan

गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना के 1373 नए मरीज

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1373 नए मरीज मिले हैं. यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 91,810 हो गई हैं. साथ ही अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5789 है. हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक कुल 85,539 लोग कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं.

मुख्य बातें

यूपी में कोरोना की तीसर लहर के बीच बीते कुछ दिनों से संक्रमण के नए मामलों को लेकर राहत की खबर है. प्रदेश में लगातार मामलों में कमी दर्ज की जा रही है. मंगलवार, 26 जनवरी को यूपी में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >