UP Corona Update Live: 24 घंटे में कोरोना के 8100 नए पॉजिटिव केस, एक्टिव मामले घटकर 55,574 हुए

UP Corona Update Live: उत्तर प्रदेश में रविवार, 30 जनवरी को प्रदेश में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
6:26 PM. 30 Jan 22 12:56 PM. 30 Jan

यूपी में वर्तमान में 55,574 एक्टिव केस

कोविड प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 की बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कोविड तीसरी लहर नियंत्रण में है. हर दिन 02 लाख से ढाई लाख टेस्ट किए जा रहे हैं और पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. वर्तमान में 55,574 एक्टिव केस हैं, इसमें से 53,361 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं.

6:26 PM. 30 Jan 22 12:56 PM. 30 Jan

यूपी में 68% से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन

कोविड प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 की बैठक में सीएम योगी ने बताया कि, यूपी में अब तक 25 करोड़ 85 लाख से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच नागरिकों को प्रदान​ किया जा चुका है. 18 वर्ष से अधिक उम्र के 99.49% से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 68% से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं. विगत दिवस तक 15-17 आयु वर्ग के लगभग 65℅ किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 31 जनवरी तक के लक्ष्य के अनुसार पात्र 95% से अधिक लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है.

6:26 PM. 30 Jan 22 12:56 PM. 30 Jan

यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 8100 नए कोरोना पॉजिटिव केस

उत्तर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच राहत भरी खबर है. प्रदेश कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 02 लाख 02 हजार 467 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 8100 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसी अवधि में 12,080 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए.

6:26 PM. 30 Jan 22 12:56 PM. 30 Jan

शुक्रवार को मिले 8,338 नए पॉजिटिव मामले

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कुल 2,02,582 सैम्पल की जांच की गयी. इस दौरान कोरोना संक्रमण के 8,338 नए पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए. प्रदेश में अब तक कुल 9,90,86,748 सैम्पल की जांच की गयी है. हालांकि राहत की बात ये है कि पिछले 24 घण्टों में 13,910 लोग और अब तक कुल 19,22,480 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं.

3:28 PM. 30 Jan 22 9:58 AM. 30 Jan

अलिगढ़ में 24 घंटे में कोरोना के 57 नए केस

अलीगढ़ में कोरोना के मरीज लगातार घट रहे हैं. शनिवार देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार 57 कोरोना संक्रमित केस आए हैं. 182 मरीज स्वस्थ होने पर होम आइसोलेशन और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं. अब अलीगढ़ में 560 कोरोना के सक्रिय रोगी हैं.

अलीगढ़ में 469 सक्रिय कंटेनमेंट जोन

अलीगढ़ में कोरोना केस की संख्या घटने के साथ ही कंटेनमेंट जोन भी घट रहे हैं. अब 469 सक्रिय कंटेनमेंट जोन हैं. निगरानी समितियों ने 78 घरों का भ्रमण किया. लक्षण वाले 63 लोगों को मेडिकल किट दीं गईं.

1:17 PM. 30 Jan 22 7:47 AM. 30 Jan

मुुरादाबाद में कोरोना के 53 नए केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना की तीसरी लहर के बीत नए मामलों में राहत दिखने लगी है. यहां कोरोना का ग्राफ गिरकर 708 पर आ गया है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 53 नए कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं. यहां एक्टिव केस की संख्या 708 रह गई है.

मुख्य बातें

UP Corona Update Live: उत्तर प्रदेश में रविवार, 30 जनवरी को प्रदेश में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >