BHU में छात्र को गोली मारी, मौत

वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने से गंभीर रूप से घायल छात्र की अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकार दी. पुलिस के अनुसार, छात्र गौरव सिंह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एमसीए का छात्र था और विश्वविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में […]

वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने से गंभीर रूप से घायल छात्र की अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकार दी.

पुलिस के अनुसार, छात्र गौरव सिंह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एमसीए का छात्र था और विश्वविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रहता था. मंगलवार शाम गौरव बिड़ला छात्रावास के सामने अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था. तभी अज्ञात बदमाश उसे गोली मार कर फरार हो गये.

उन्होंने बताया कि गौरव के पेट में गोलियां लगी थीं और उसे बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >