कुम्भ 2019: प्रयागराज स्थित दिगंबर अखाड़े में लगी भीषण आग, इधर-उधर भागने लगे लोग

प्रयागराज: कुंभ मेले के सेक्टर 16 स्थित दिगम्बर अनी अखाड़े के शिविर में सिलेंडर फटने से सोमवार को आग लग गयी. हालांकि अपराह्न पौने एक बजे लगी इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वहां रखा काफी सामान जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि एक टेंट में […]

प्रयागराज: कुंभ मेले के सेक्टर 16 स्थित दिगम्बर अनी अखाड़े के शिविर में सिलेंडर फटने से सोमवार को आग लग गयी. हालांकि अपराह्न पौने एक बजे लगी इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वहां रखा काफी सामान जलकर राख हो गया.

बताया जा रहा है कि एक टेंट में आग लगने के बाद यह तेजी से फैल रहा था. आग लगने की घटना के बाद चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया और लोग इधर-उधर भागते दिखे. बताया जा रहा है कि एक सिलेंडर में धमाके के साथ आवाज हुई और आग की लपटों ने टेंट को अपनी चपेट में ले लिया.

अखाड़ा पुलिस थाना निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आपदा प्रबंधन (स्वास्थ्य विभाग) के नोडल अधिकारी रिषि सहाय ने बताया कि घटना के आधे घंटे के भीतर आठ एम्बुलेंस और दमकल की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और इसके बाद उन्होंने आग पर 10 मिनट में काबू पा लिया गया.

दिगम्बर अनी अखाड़े के श्रीमहंत दिव्य जीवन दास ने बताया कि निकट स्थित बारह भाई डांडिया की तरफ से आग की लपटें आईं और दिगंबर अनी अखाड़े का रसोई घर आग की चपेट में आ गया जिससे सिलेंडर फट गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >