झारखंड का ATM, बंगाल का SIM, बिहार के लोग और उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम

8 Cyber Criminals of Bihar Arrested in Uttar Pradesh Having ATMs of Jharkhand and Fake SIM cards of West Bengal. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह गिरोह वर्ष 2016 से देश के अलग-अलग प्रदेशों के सैकड़ों जिलों में लगभग 15 हजार लोगों को अपना शिकार बना चुका है. गिरफ्तार ठगों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह हल्दीराम, एमआरएफ, डोमिनोज पिज्जा, बजाज फाइनेंस सहित देश की कई बड़ी कंपनियों की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर फर्जी खाते में पैसा जमा करा कर उसे निकाल लेते थे.

रांची/भदोही : देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले बड़े गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार किये गये सभी ठग बिहार में पटना जिले की रहने वाले हैं.

इन लोगों के पास से तीन लाख रुपये नकद, 22 नये सिम, 28 एटीएम कार्ड, चार चेकबुक, तीन पासबुक, एक सेंट्रल पे कार्ड, एक मेट्रो कार्ड और दो लैपटॉप बरामद हुआ है. 18 रजिस्टर भी मिले हैं, जिनमें ठगी के शिकार लोगों के नाम और उनसे वसूली गयी रकम दर्ज है.

श्री सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह गिरोह वर्ष 2016 से देश के अलग-अलग प्रदेशों के सैकड़ों जिलों में लगभग 15 हजार लोगों को अपना शिकार बना चुका है. गिरफ्तार ठगों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह हल्दीराम, एमआरएफ, डोमिनोज पिज्जा, बजाज फाइनेंस सहित देश की कई बड़ी कंपनियों की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर फर्जी खाते में पैसा जमा करा कर उसे निकाल लेते थे.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठगों के नाम निक्कू पटेल, चंदन पटेल, सनी पटेल, अमित पटेल, सुजीत पटेल, राहुल यादव, मनीष कहार, जीसू पटेल हैं. उन्होंने बताया कि वे फर्जी सिम चालू हालत में बंगाल से और फर्जी एटीएम कार्ड झारखंड के रांची जिले से लाते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >