Train Derail: मथुरा में मालगाड़ी के 4 डिब्बे पलटे, ट्रेनों के रूट में बदलाव, आगरा-दिल्ली रेलमार्ग बाधित

मालगाड़ी में उसमें सीमेंट की बोरी लदी थी. घटनास्थल पर जेसीबी की मदद से राहत कार्य किया जा रहा है. वहीं, रेलमार्ग बाधित होने से कई गाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है.

Mathura News: शनिवार की सुबह वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में मालगाड़ी के चार डिब्बे पलट गए. इससे आगरा-दिल्ली रेल मार्ग बाधित हो गया. मालगाड़ी पलटने की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी. उसमें सीमेंट की बोरी लदी थी. घटनास्थल पर जेसीबी की मदद से राहत कार्य किया जा रहा है. वहीं, रेलमार्ग बाधित होने से कई गाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >