मथुरा में दो अंतर्राज्यीय तस्करों से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

मथुरा : पुलिस ने राजस्थान एवं मध्यप्रदेश से लाकर उत्तर-प्रदेश में अवैध हथियार बेचने वाले दो कथित अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं. यह घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है. सीओ (नगर) अजयपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मथुरा एवं अन्य जनपदों में हथियारों की कथित […]

मथुरा : पुलिस ने राजस्थान एवं मध्यप्रदेश से लाकर उत्तर-प्रदेश में अवैध हथियार बेचने वाले दो कथित अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं. यह घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है.

सीओ (नगर) अजयपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मथुरा एवं अन्य जनपदों में हथियारों की कथित रुप से तस्करी करने वाले दो युवकों गिरीश तथा अभिषेक एक अन्य युवक से हथियार प्राप्त किया करते थे. पुलिस ने उनके बारे में जानकारी लेकर खुद ग्राहक बनकर उन्हें दबोचा है.
पुलिस को इन युवकों से अव्वल दर्जे की 4 पिस्तौल, 8 तमंचे, 32 बोर के दो कारतूस, 315 बोर के 10 कारतूस और 500 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है. उन्होंने बताया कि कुछ और लोग भी इनके गिरोह में शामिल हो सकते हैं. उनका भी पता लगाया जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >