मिस्त्री ने भाजपा और आरएसएस को बीएचयू में हिंसा का जिम्मेदार ठहराया

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय :बीएचयू: में हिंसा को लेकर भाजपा और आरएसएस पर तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि घटना ‘‘उनके चरित्र’’ को दर्शाती है. कांग्रेस के महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय हिंसा के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा इसी तरीके से शासन कर […]

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय :बीएचयू: में हिंसा को लेकर भाजपा और आरएसएस पर तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि घटना ‘‘उनके चरित्र’’ को दर्शाती है.
कांग्रेस के महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय हिंसा के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा इसी तरीके से शासन कर सकती है जब देश में हर जगह हिंसा होगी.
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह :बीएचयू हिंसा: भाजपा के चरित्र को दर्शाता है. वे केवल इसी तरीके से शासन कर सकते हैं जहां देश में हर जगह हिंसा हो. बीएचयू में दो दिनों तक व्यापक हिंसा के पीछे आरएसएस का हाथ है और इसी तरीके से वह पहले भी करती रही है.’’ इलाके में पार्टी का जनाधार मजबूत करने के लिए वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे.उन्होंने कहा, ‘‘सरकार इस सोच के साथ चल रही है कि पार्टी और आरएसएस को देश में मजबूत बनाया जाना चाहिए. वे अपनी पार्टी के हित के सामने इसकी परवाह नहीं कर रहे हैं कि क्या गलत है और क्या सही.’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई पार्टी का व्यक्ति या कांग्रेस कुछ अच्छा कर रहे हैं तो यह सरकार उस काम को नहीं होने देगी क्योंकि उनका मानना है कि इससे उनको समस्या होगी. वे हमारे लोगों को अपने शासन में काम नहीं करने देंगे.’’ मिस्त्री ने आरोप लगाए कि ‘‘सत्ता में कोई ऐसा नहीं है जो स्वतंत्र रुप से निर्णय कर सके क्योंकि केवल भाजपा और आरएसएस को मजबूत बनाने के लिए निर्णय किए जा रहे हैं.’’
छात्र संघ का चुनाव कराने की मांग को लेकर परिसर में वृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद कम से कम तीन दर्जन छात्रों को उत्तरप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बीएचयू के पांच छात्रवासों को खाली कराया गया था. मिस्त्री ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. एल. पुनिया ने जेल और अस्पताल में बीएचयू के छात्रों से मुलाकात की थी और छात्र संघ चुनाव के मुद्दे को कांग्रेस संसद में उठाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >