अखिलेश राज में दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

पीलीभीत: अखिलेश सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर प्रदेश में पीलीभीत में एक बार फिर दबंगों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया है. जिले के जहानाबाद क्षेत्र में पेड काटने और झोपडी तोडने का विरोध करने पर दबंगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट की और […]

पीलीभीत: अखिलेश सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर प्रदेश में पीलीभीत में एक बार फिर दबंगों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया है. जिले के जहानाबाद क्षेत्र में पेड काटने और झोपडी तोडने का विरोध करने पर दबंगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट की और उसकी पत्नी को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया. ग्रामीणों द्वारा थाने का घेराव करने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस के अनुसार 24 जून को अंडरायन गांव निवासी हेतराम के खेत में लगे पेड को गांव के ही शांतिस्वरुप तथा उसके साथियों ने काट डाला था और उसकी झोपडी भी उजाड दी थी. घटना का विरोध करने पर शांतिस्वरुप और उसके साथियों ने हेतराम तथा उसकी पत्नी को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और पत्नी को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया.

ग्रामीणों के मुताबिक हेतराम और उसकी पत्नी जब शिकायत लेकर थाने गये तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें भगा दिया. मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कल जहानाबाद थाने का घेराव किया. सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया. निर्देश के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >