लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि बदायूं बलात्कार-हत्याकांड के पीडित परिजन लिखित मांग करें तो उन्हें मामले की जांच सीबीआई को सौंपने में कोई आपत्ति नहीं है.
एक शासकीय प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि सीबीआई जांच की मांग कर रहे पीडित परिजन अगर अपनी मांग को लिखित में उन्हें दें तो वह मामले की जांच सीबीआई को सौंप देंगे. गौरतलब है कि बदायूं के कटरा सादतगंज गांव में मंगलवार की रात को दो किशोरियों की सामूहिक बलात्कार के बाद एक बाग में फांसी पर चढाकर हत्या कर दी गयी थी. लडकियों के परिजन ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी जिस पर आज उनसे मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सहमति व्यक्त की थी.
