Sarkari Naukri: राजस्थान सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरियों में दी बड़ी राहत, आयु सीमा में बढ़ाई 5 वर्ष की छूट

राजस्थान सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरियों में बड़ी राहत दी है. अशोक गहलोत सरकार ने उनको नौकरियों में आयु के लिए दी जाने वाली छूट की सीमा को बढ़ा दिया है. अब इसे 5 से बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया है. कार्मिक विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किया है.

राजस्थान सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरियों में बड़ी राहत दी है. अशोक गहलोत सरकार ने उनको नौकरियों में आयु के लिए दी जाने वाली छूट की सीमा को बढ़ा दिया है. अब इसे 5 से बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया है. कार्मिक विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किया है.

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भूतपूर्व सैनिकों को अब सरकारी नौकरियों में मिलने वाली छूट सीमा को 5 से बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया है. साथ ही न्यूनतम अहर्ता अंकों में भी 5 फीसदी की छूट अब और दे दी गई है. अब अगर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलते हैं तो 5 के बजाय 10% तक न्यूनतम अंकों के अहर्ता में छूट मिल सकेंगे.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राजस्थान सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में भूतपूर्व सैनिकों को राहत देने के लिए निर्णय लिया था. जिससे जुड़ी फाइल सैनिक कल्याण विभाग ने डीओपी को भेजी थी. अब इसे मंजूरी मिल चुकी है. राज्य के कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं.

Also Read: पीएम मोदी के फर्जी हस्ताक्षर का नियुक्ति पत्र दिखाकर कर ली शादी, दुल्हन ने असलियत सामने आने पर ऐसे भिजवाया जेल…

बता दें कि राजस्थान में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक रहते हैं. वो लंबे समय से सरकार से इसकी मांग कर रहे थे. उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात भी की थी. उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा था. मामले की गंभीरता देख सीएम ने इसे लागू करवा दिया.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >