राजस्थान के SMS अस्पताल में कोरोना के मरीजों को दवा एवं भोजन देगा ROBOT

robot to serve medicine and food to coronavirus patients in sms hospital of rajasthan जयपुर : ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत विकसित किये गये रोबोट (Robot) के जरिये राजधानी के सरकारी अस्पताल सवाई मान सिंह अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को दवा और भोजन देने की कवायद चल रही है.

जयपुर : ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत विकसित किये गये रोबोट (Robot) के जरिये राजधानी के सरकारी अस्पताल सवाई मान सिंह अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को दवा और भोजन देने की कवायद चल रही है.

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले चिकित्सकों सहित अन्य नर्सिंग कर्मियों को वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए शहर की एक निजी कंपनी स्वेच्छा से इस सेवा के लिए आगे आयी है. रोबोट विशेष बिस्तर का पता लगा सकता है और यहां तक कि कॉल पर सेवाएं देने के लिए किसी भी वार्ड तक पहुंचने के लिए सेवाओं का संचालन कर सकता है.

इसकी बैटरी के डिस्चार्ज होने की स्थिति में यह चार्जिंग पॉइंट तक पहुंच जाता है. सवाई मान सिंह चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ डीएस मीणा ने बताया कि अस्पताल के मरीजों को दवा और भोजन की सेवाएं देने के लिए रोबोट बनाने वाली एक फर्म ने संपर्क किया है. वर्तमान में मरीजों को दवा और भोजन नर्सिंग कर्मियों द्वारा दिया जा रहा है.

अधीक्षक ने कहा कि हम इसका परीक्षण कर रहे हैं और इसकी कार्यप्रणाली की कुशलता को देखने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो अपनी रिपोर्ट देगी. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों के संक्रमित होने की संभावना होती है. इसलिए रोबोट की सेवाएं लेना एक अच्छा कदम है.

रोबोट को विकसित करने वाले भुवनेश मिश्रा ने बताया कि रोबोट केवल एक लाइन को समझने वाला नहीं है, यह ऑटो नेविगेटेड रोबोट है. इसलिए इसे चलाने के लिए किसी प्रकार की लाइन बनाने की आवश्यकता नहीं है. यह अपने लक्ष्य पर नेविगेटिंग के जरिये अपने आप रोबोटिक सेंसर से अपना मार्ग बनाकर पहुंच जाता है.

मिश्रा ने कहा, ‘हमने जयपुर में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत रोबोट का निर्माण किया है. हमारी तरफ से हमने अस्पताल में रोबोट स्थापित कर दिये हैं और वो अपनी सेवाएं दे रहे हैं. हमने सीएसआर गतिविधि के तहत ह्यूमनॉइड रोबोट प्रदान किये हैं. जरूरत हुई, तो और रोबोट की सेवाएं प्रदान करेंगे. मैं अस्पताल में सभी तकनीकी पहलुओं को समझने की कोशिश कर रहा हूं.’

उन्होंने कहा कि रोबोट को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आईओटी तकनीक का उपयोग करके तैयार किया गया है और यह चीन द्वारा विकसित किये गये रोबोट की तुलना में बहुत बेहतर है. मिश्रा ने कहा कि रोबोट को अपने आप घूमते हुए और वस्तुओं को अपने साथ ले जाते देख नर्सिंग कर्मचारी खुश हैं और राहत महसूस कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >