Rajasthan Weather Today: मानसून की विदाई से बदला मौसम, जैसलमेर में पारा 40.5°C; जयपुर समेत कई शहरों में बारिश पर ब्रेक

राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू हो गई है. 23 सितंबर को अधिकांश जिलों में मौसम सूखा रहेगा. वहीं जैसलमेर में 40.5°C कड़ाके की धूप लोगों को सतायेगी.

Rajasthan Weather Today: राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई तेजी से होने लगी है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में राज्य के और हिस्सों से मानसून के वापस जाने के लिए माहौल सही बन रहा है. इसी वजह से प्रदेश में बारिश का जोर कम पड़ रहा है और ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा होने लगा है.

सलूंबर में सबसे ज्यादा बारिश, जैसलमेर सबसे गर्म

बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ ठिकानों पर हल्की बारिश हुई, वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम बिल्कुल साफ रहा. सलूंबर में सबसे ज्यादा 10 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं जैसलमेर 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा.

आज 23 सितंबर को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ

मौसम विभाग का कहना है कि आज 23 सितंबर को राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से साफ और सूखा रहेगा. प्रदेश के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश, आंधी या बिजली गिरने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मानसून की ताकत कम होने की वजह से बारिश का इलाका लगातार सिकुड़ रहा है.

पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में तेज धूप

पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में आज आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की उम्मीद है. जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं और नागौर जैसे ज़िलों में मौसम सूखा रह सकता है. जैसलमेर और सीमा से सटे इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है, जबकि कई दूसरे इलाकों में तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

24-25 सितंबर को इन संभागों में बूंदाबांदी के आसार

24 और 25 सितंबर को प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश की उम्मीद कम रहेगी. हालांकि, कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ ठिकानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. यह बारिश लोकल मौसमी हालात के असर से होने की संभावना है.

पूर्वी राजस्थान में भी कमजोर रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के ज़्यादातर हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से सूखा रहने की उम्मीद है. हालांकि, 26 सितंबर से कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ ठिकानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. ऐसे में फिलहाल प्रदेश में तेज या बड़े पैमाने पर बारिश की उम्मीद कम है.

जोधपुर-बीकानेर संभाग में लंबे समय तक सूखा मौसम

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 6 से 7 दिनों तक मौसम सूखा रहने का अनुमान है. मानसून के जाने के साथ इन इलाकों में बारिश की गतिविधियां काफी कम हो गई हैं. आने वाले दिनों में तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के बारां में भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर दंपती और 2 बच्चों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >