Jaipur Crime news: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या, वारदात के बाद पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ आरोपी

जयपुर के करधनी इलाके में एक परिवार की चार महिलाओं की हत्या से हड़कंप मच गया है. पुलिस को शक है कि पति ने ही भारी वस्तु से हमला कर पत्नी और तीन बेटियों की जान ली. वारदात के बाद आरोपी पिता को चाय पिलाकर फरार हो गया.

जयपुर के करधनी इलाके में एक ही परिवार की चार महिलाओं की हत्या से सनसनी फैल गई. पुलिस को शक है कि महिला के पति राहुल झा ने पत्नी और तीन बेटियों पर भारी वस्तु से हमला किया.

अलग-अलग कमरों में मिले पत्नी और तीन बेटियों के शव

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के गोविंद वाटिका इलाके में एक घर से चार शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 40 वर्षीय गीता झा और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं. बेटियों की उम्र करीब 15 से 22 साल के बीच बताई गई है. चारों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले और उनके सिर तथा चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे.

ये भी पढ़ें: Satya Niketan Building Collapse: हादसे के बाद दिल्ली में MCD का एक्शन, लक्ष्मी नगर समेत इन इलाकों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई

भारी वस्तु से हमले की आशंका

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि चारों पर उस समय हमला किया गया, जब वे सो रही थीं. घटनास्थल से एक सीमेंट का ब्लॉक भी मिला है. पुलिस को आशंका है कि इसी तरह की भारी वस्तु से सिर पर हमला किया गया है. इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं.

हत्या के बाद पिता को चाय दी और घर से निकल गया

पुलिस को मृतका के पति राहुल झा पर हत्या का शक है. घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वारदात के बाद राहुल कुछ समय तक घर में मौजूद रहा और सुबह अपने बुजुर्ग पिता को चाय देकर घर से निकल गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >