Rourkela News: सेल के सीवीओ ने आरएसपी में अपनायी जा रही परिचालन एवं प्रबंधन प्रणालियों की समीक्षा की

Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 10 Jun 2026 1:25 AM

विज्ञापन

Rourkela News: तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे सेल के सीवीओ दिलीप कुमार ने राउरकेला इस्पात संयंत्र की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Rourkela News: सेल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) दिलीप कुमार अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) पहुंचे. उनके साथ सेल के कार्यवाहक कार्यपालक निदेशक (सतर्कता) ज्ञानेश झा भी मौजूद थे. राउरकेला हाउस में उनका स्वागत मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मानस रंजन रथ द्वारा किया गया. इस अवसर पर महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ, आरएसपी, रंजन भारती भी उपस्थित थे. अपने दौरे के दौरान श्री कुमार ने आरएसपी के परिचालन, आधुनिकीकरण पहलों तथा उत्पादन सुविधाओं की व्यापक जानकारी प्राप्त करने के लिए संयंत्र का विस्तृत भ्रमण किया.

वरिष्ठ अधिकारियों से किया संवाद, संयंत्र के इतिहास से हुए रूबरू

सीवीओ के दौरे की शुरुआत ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग (एलएंडडी) के मॉडल रूम में आयोजित प्रस्तुतीकरण से हुई, जहां मुख्य महाप्रबंधक (एलएंडडी) पीके साहू ने संयंत्र की सुविधाओं, विकास यात्रा तथा भावी योजनाओं का विस्तृत परिचय दिया. इसके बाद श्री कुमार ने संयंत्र की प्रमुख परिचालन इकाइयों, जिनमें रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्लांट (आरएमएचपी), ब्लास्ट फर्नेस-5 (बीएफ-5), स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) तथा हॉट स्ट्रिप मिल-2 (एचएसएम-2) शामिल हैं. इस दौरान कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) विश्वरंजन पल्लई उनके साथ रहे. भ्रमण के दौरान संबंधित विभागों के मुख्य महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों ने उनका स्वागत किया. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद किया तथा विभिन्न इकाइयों में अपनायी जा रही परिचालन एवं प्रबंधन प्रणालियों की समीक्षा की. श्री कुमार ने कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) सचिवालय के सम्मेलन कक्ष ‘समागम’ में ब्लास्ट फर्नेस तथा हॉट स्ट्रिप मिल-2 के मुख्य महाप्रबंधकों के साथ विचार-विमर्श भी किया. इस दौरान परिचालन उत्कृष्टता, प्रणालीगत सुधार तथा संगठनात्मक प्रभावशीलता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी.

खनन परिचालन एवं उससे संबंधित गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की

दिन के दौरान सीवीओ ने राउरकेला हाउस में खान विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की तथा खनन परिचालन एवं उससे संबंधित गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की. उन्होंने युवा प्रबंधकों के साथ एक संवादात्मक सत्र में भी भाग लिया तथा उन्हें अपने व्यावसायिक जीवन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाये रखने के लिए प्रेरित किया. कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य महाप्रबंधक जैसे संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम निदेशक प्रभारी सम्मेलन कक्ष ‘मंथन’ में आयोजित किया गया. आरएसपी के एसीवीओ तथा सतर्कता विभाग की टीम ने पूरे दौरे का समन्वयन किया.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola