Sambalpur News: शराब पीने के लिए पैसे देने से किया इनकार, तो दंपती पर जानलेवा हमला

Sambalpur News: बामड़ा में शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर दंपती पर जानलेवा हमला किया गया.

Sambalpur News: बामड़ा ब्लॉक के सकोंबहाल स्कूलपाड़ा में शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर एक दंपती पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. स्कूलपाड़ा के कृष्णा बरुआ (58) और उनकी पत्नी सुरती पर उसी गांव के भीम दुआरबंदी उर्फ महेश लखुआ (36) ने भुजाली से जानलेवा हमला किया. पीड़ित ने इस संबंध में बुधवार रात करीब 10 बजे गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. थाना अधिकारी पद्मालया साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपित भीम को गिरफ्तार कर उसके पास से भुजाली जब्त की है. गुरुवार को आरोपी भीम को कोर्ट चालान किया गया है. थाना अधिकारी पद्मालया साहू ने यह जानकारी दी.

महिला के दोनों हाथ में आयी है गंभीर चोट

आरोपी भीम बुधवार शाम पांच बजे कृष्णा के घर आया और उसे शराब पीने के लिए चलने को कहा. कृष्णा ने जाने मना कर दिया, तो उसने शराब पीने के लिए पैसा मांगा. पैसा नहीं देने पर आरोपी भीम ने तैश में आकर भुजाली से उस पर जानलेवा हमला कर दिया. शोर-शराबा सुन कृष्णा की पत्नी सुरती मौके पर पहुंच बीच-बचाव करने लगी. इसी दौरान आरोपी ने सुरती पर भुजाली से हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों हाथ में गहरा जख्म हो गया. भीम ने कृष्णा को जान से मारने के लिए भुजाली से हमला किया, तो वह मौके से जान बचाकर भाग गया. थोड़ी देर बाद लौटने पर लहूलुहान पत्नी को 108 एंबुलेंस की सहायता से बामड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद रात में गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी.

सुंदरगढ़ : खाद गोदाम में श्रमिक की मौत, लू लगने की आशंका

सुंदरगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के आरएमसी खाद गोदाम में काम करने वाले एक मजदूर की बुधवार को मौत हो गयी. मृतक की पहचान टांगरपाली स्कूलपाड़ा निवासी 38 वर्षीय मंगरा मुंडा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बुधवार को काम के दौरान मंगरा अचानक बेहोश हो गया. साथी मजदूर उसे तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर टाउन पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आशंका है कि शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लू लगने से उसकी मौत हुई होगी. पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >