Sanjay Gaikwad: शिवसेना MLA का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को दूंगा 11 लाख

Sanjay Gaikwad: एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना विधायक ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दे दिया है.

Sanjay Gaikwad: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपये देंगे. इधर विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ बुलढाणा सिटी पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 351(2), 351(4), 192 और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

राहुल गांधी ने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर किया: शिवेसना विधायक

गायकवाड़ ने विवादास्पद बयान देने से पहले पत्रकारों से कहा, राहुल गांधी ने विदेश में कहा कि वह भारत में आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं. इसने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर कर दिया है. उन्होंने कहा, अमेरिका की हालिया यात्रा पर राहुल गांधी ने आरक्षण खत्म करने के बारे में बात की। यह उस मानसिकता को दर्शाता है जो स्वाभाविक रूप से आरक्षण का विरोध करती है. राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को मैं 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा.

गायकवाड़ के बयान से बीजेपी ने किया किनारा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह शिवसेना विधायक की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं. भाजपा राज्य में शिवसेना नीत सरकार में घटक दल है. बावनकुले ने गायकवाड़ की टिप्पणियों से भाजपा को अलग किया. उन्होंने कहा, मैं गायकवाड़ की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करूंगा. हालांकि, हम यह नहीं भूल सकते कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने यह कहते हुए आरक्षण का विरोध किया था कि इसका प्रगति पर असर पड़ेगा. भाजपा नेता ने कहा, राजीव गांधी ने कहा था कि आरक्षण देने का मतलब बेवकूफों को समर्थन देना है. अब राहुल गांधी कहते हैं कि वह आरक्षण खत्म कर देंगे.

कांग्रेस ने कहा- गायकवाड़ समाज और राजनीति में रहने लायक नहीं

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा, ‘संजय गायकवाड़ समाज और राजनीति में रहने लायक नहीं हैं. हम देखना चाहते हैं कि क्या महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस गायकवाड़ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाते हैं. कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य भाई जगताप ने कहा, मैं ऐसे लोगों और टिप्पणियों की निंदा करता हूं. इन लोगों ने राज्य की राजनीति को बर्बाद कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >