उज्जैनी एक्सप्रेस अब कोलारस स्टेशन पर भी रुकेगी, 2 मिनट का होगा ठहराव, देखें टाइमिंग और रूट

उज्जैनी एक्सप्रेस अब मध्य प्रदेश के कोलारस स्टेशन पर भी रुकेगी. यह महत्वपूर्ण ठहराव यात्रियों की मांग पर लागू किया गया है. जानें ट्रेन के आने-जाने का नया समय और इससे यात्रियों को क्या होगा फायदा.

उज्जैनी एक्सप्रेस अब मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस स्टेशन पर भी रुकेगी. लक्ष्मीबाई नगर से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन नंबर 14309 का कोलारस स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव आज यानी 2 सितंबर 2026 से लागू हो रहा है. ट्रेन रात 11:34 बजे कोलारस पहुंचेगी और 11:36 बजे रवाना होगी. रेलवे के मुताबिक यह प्रायोगिक ठहराव अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.

दूसरी दिशा में भी शुरू हुआ ठहराव

कोलारस स्टेशन पर उज्जैनी एक्सप्रेस की दूसरी दिशा वाली सेवा का ठहराव 1 सितंबर 2026 यानी कल से ही लागू हो चुका है. ट्रेन नंबर 14310 योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस 1 सितंबर से कोलारस पर रात 8:43 बजे पहुंचेगी और 8:45 बजे रवाना होगी. यानी इस दिशा में भी ट्रेन यहां 2 मिनट रुकेगी.

ट्रेनरूटकोलारस आगमनप्रस्थानठहराव
14309लक्ष्मीबाई नगर → योगनगरी ऋषिकेश11:34 PM11:36 PM2 मिनट
14310योगनगरी ऋषिकेश → लक्ष्मीबाई नगर8:43 PM8:45 PM2 मिनट

यात्रियों को क्या फायदा होगा?

इस नए ठहराव से कोलारस और आसपास के इलाकों के यात्रियों को लक्ष्मीबाई नगर, योगनगरी ऋषिकेश और रास्ते के प्रमुख स्टेशनों तक सीधे रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी. रेलवे के अनुसार यह कदम स्थानीय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें, देखें वैकल्पिक रूट

उज्जैनी एक्सप्रेस का रूट

उज्जैनी एक्सप्रेस लक्ष्मीबाई नगर और योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलती है. इसके प्रमुख स्टेशनों में देवास, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, सारंगपुर, पचोर रोड, ब्यावरा राजगढ़, कुंभराज, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार और योगनगरी ऋषिकेश शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >