Madhya Pradesh: राहुल गांधी की यात्रा के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका, कमल नाथ के गढ़ से 7 पार्षद बीजेपी में शामिल

Madhya Pradesh: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं. एक ओर राहुल गांधी की यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और लोग शामिल हो रहे हैं, तो दूसरी ओर यात्रा के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका भी लगा है. छिंदवाड़ा से 7 कांग्रेस पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.

Madhya Pradesh: कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ को झटका देते हुए, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा नगर निगम से उनकी पार्टी के सात पार्षद लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं. बीजेपी में शामिल होने वाले 7 पार्षद रोशनी सल्लम, लीना तिरकम, संतोषी वाडिवार, दीपा मोहरे, जगदीश गोदरे, चंद्रभान ठाकरे और धनराज भावरकर हैं. पार्षदों ने मंगलवार देर शाम राजधानी भोपाल में राज्य के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आवास पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया. इस दौरान उन्होंने फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगाया.

Madhya Pradesh: कमल नाथ के गढ़ में कांग्रेस को झटका

छिंदवाड़ा को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ माना जाता है, जो वर्तमान में इस विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं. कमल नाथ और उनके बेटे नकुल नाथ, जो छिंदवाड़ा से लोकसभा सदस्य हैं, के भविष्य के कदमों को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, दोनों ने कहा है कि उनका भाजपा में जाने का कोई इरादा नहीं है. 2019 के आम चुनाव में मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 28 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस ने केवल छिंदवाड़ा सीट जीती. कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का नौ बार प्रतिनिधित्व किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >