Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी मध्य प्रदेश में युवाओं, बेरोजगारों के लिए 10 चुनावी वादे की कर सकते हैं घोषणा

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में मध्य प्रदेश में हैं. बुधवार को राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी रैली में युवाओं और बेरोजगारों के लिए 10 चुनावी वादे कर सकते हैं.

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मध्य प्रदेश के बदनावर जिले में यात्रा के बाद रैली को संबोधित करेंगे. इस दौरान राहुल गांधी चुनावी वादों की घोषणा करेंगे. मंगलवार को कांग्रेस सांसद ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्हें बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे के साथ स्वागत किया. कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 53वां दिन है और दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के बदनावर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. उसके बाद डेढ़ घंटे के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू होगी और आज हम रतलाम में रुकेंगे. मध्य प्रदेश में आज आखिरी दिन है. कल सुबह हम राजस्थान में प्रवेश करेंगे और दोपहर तक हम गुजरात में प्रवेश करेंगे.

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलाए हाथ, दिया फ्लाइंग किस

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को जब मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर से गुजर रही थी तो मोदी-मोदी के नारे लगाए गए. कांग्रेस नेता गांधी ने अपना काफिला रोकर नारे लगा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें आलू दिए और गांधी ने ‘फ्लाइंग किस’ दिया.

‘रोजगार का अधिकार’ देने, पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून जैसे चुनावी वादों की तैयारी में कांग्रेस

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने चुनावी घोषणा पत्र के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया जो ‘न्याय के पांच स्तंभों’ पर केंद्रित रहने वाला है और जिसमें पार्टी ‘रोजगार का अधिकार’ देने, पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाने, जाति जनगणना कराने तथा ‘अग्निपथ’ योजना को खत्म करने जैसे कई बड़े वादे कर सकती है.

Also Read: ‘…आप जय श्रीराम बोलें और भूखे मर जाएं’, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर जोरदार हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >