इंदौर में कोविड19 के 42 नये मामले, मध्यप्रदेश में मरीजों की संख्या 1000 के करीब पहुंची

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोराना वायरस के 42 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या एक हजार के करीब हो गयी है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 980 हो गये हैं. इंदौर में बुधवार रात 42 नये मामले सामने आये थे.

भोपाल : मध्यप्रदेश के इंदौर में कोराना वायरस के 42 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या एक हजार के करीब हो गयी है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 980 हो गये हैं. इंदौर में बुधवार रात 42 नये मामले सामने आये थे.

Also Read: Covid19 : मध्यप्रदेश में 24 जिलों में फैली महामारी, 80 प्रतिशत मामले इंदौर एवं भोपाल में

उन्होंने बताया कि बुधवार रात इंदौर में दो संक्रमित लोगों की मौत भी हो गयी. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 55 हो गयी है. राज्य में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 39 लोगों की जान इंदौर में गयी है. प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 26 जिलों में कोरोना वायरस फैलने की पुष्टि हो चुकी है.

प्रदेश के आगर मालवा और अलीराजपुर जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के नये मरीज मिले थे. उन्होंने बताया कि 42 नये मामले मिलने के बाद इंदौर में कोविड-19 के कुल मरीजों की तादाद 544 से बढ़कर 586 हो गयी है. प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वाले 55 लोगों में सबसे अधिक 39 मरीज इंदौर के थे.

Also Read: Coronavirus Update: मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, खजुराहो एवं राजनगर में कर्फ्यू

इसके अलावा भोपाल में पांच, उज्जैन में छह, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा व देवास में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की जान गयी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 65 लोग ठीक हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में जहां कोरोना वायरस के मामले सामने आये हैं, वहां अब तक 290 कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं. यहां सख्त लॉकडाउन लागू करने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है.

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के जिन 26 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच चुका है, उनमें प्रदेश की 60 फीसदी से अधिक आबादी रहती है. आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च से 14 अप्रैल अब तक प्रदेश में कोविड19 संक्रमितों की संख्या 13 गुना बढ़ गयी है.

Also Read: इंदौर में Covid19 के 22 नये मरीज मिले, श्योपुर में कर्फ्यू

मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मोहम्मद सुलेमान ने बताया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस प्रभावित जिले अधिक दिखाई देते हैं, लेकिन इस बीमारी के करीब 80 प्रतिशत मरीज दो जिलों इंदौर एवं भोपाल में हैं. इसलिए इस वायरस से मुख्य रूप से इन दो जिलों को ही प्रभावित किया है और इनमें से भी विशेष रूप से इंदौर को.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >