अब 4 जून का है इंतजार, दिल्ली से रांची लौटकर बोलीं कल्पना सोरेन

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘झारखंड झुकेगा नहीं...’ का उद्घोष करने के बाद रांची लौट आईं हैं. अब उनको 4 जून का इंतजार है.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा है कि 4 जून को ही पता चलेगा कि बदलाव किस ओर होगा. कल्पना सोरेन सोमवार (1 अप्रैल) को नई दिल्ली से रांची लौटने के बाद पत्रकारों से बात कर रहीं थीं.

हेमंत सोरेन के साथ हुआ भेदभाव : कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने कहा कि चुनाव से पहले विपक्षी दलों के नेताओं के साथ भेदभाव हो रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के साथ भेदभाव किया गया. चुनाव से पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अब सभी लोगों को 4 जून का इंतजार है. हमें पूरा विश्वास है कि हम जीतेंगे.

चंपाई सोरेन को कल्पना ने दिया धन्यवाद

उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि उन्हें (कल्पना मुर्मू सोरेन को) रामलीला मैदान में आयोजित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) की विशाल रैली में बोलने का मौका दिया. कल्पना सोरेन ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण था.

I.N.D.I.A. गठबंधन को मिली मजबूती, झारखंड की बात रखी

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन (Kalpana Murmu Soren) ने कहा कि उनके लिए यह नया अनुभव था. वह कभी रामलीला मैदान नहीं गईं थीं. पहली बार वह रामलीला मैदान गईं और झारखंड के लोगों के मन की बात को पूरे देश के सामने रखा. I.N.D.I.A. गठबंधन को कैसे मजबूती मिले, उसके बारे में भी हमने बात की.

Also Read : रामलीला मैदान में I.N.D.I.A. रैली : कल्पना सोरेन बोलीं- लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर आना होगा, झारखंड झुकेगा नहीं…

हेमंत जी की बातों को रखने का मौका मिला : कल्पना मुर्मू सोरेन

झामुमो नेता ने कहा कि महिलाओं, बहनों, आदिवासियों की बातों को मैंने देश के सामने रखा. हेमंत जी की बातों को रखने का मुझे मौका मिला. कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन मजबूती के साथ काम कर रहा है. तानाशाह ताकतों के खिलाफ काम कर रहे हैं. 4 जून को पता चल जाएगा कि किसको स्पष्ट बहुमत मिलने वाला है.

Also Read : हमने प्रण लिया है, न झारखंड झुकेगा, न दिल्ली, बोलीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, आप सब रामलीला मैदान जरूर आएं

झारखंड में 13 मई से 4 चरणों में होंगे लोकसभा के चुनाव

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को पराजित करने के लिए 27 दलों ने मिलकर I.N.D.I.A. गठबंधन बनाया है. झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा भी उसका हिस्सा है. हेमंत सोरेन चूंकि अभी जेल में हैं, I.N.D.I.A. की महारैली में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ कल्पना सोरेन रामलीला मैदान गईं थीं. झारखंड में चार चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे. 13 मई से शुरू होकर 1 जून तक वोटिंग होगी और 4 जून को मतगणना होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >