पश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, छह शराब भट्टी किया गया ध्वस्त

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की. इस दौरान जावा महुआ नष्ट किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चाईबासा से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पाकुआ गोडा गांव में नदी किनारे उत्पाद विभाग ने छापामारी करते हुए छह शराब भट्टी को ध्वस्त किया है और 3200 केजी जावा महुआ नष्ट किया है. 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई 

इस संबंध में जानकरी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि डीसी के निर्देश पर विभाग द्वारा गुप्त सूचना मिली कि पाकुआ गोडा नदी किनारे बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाया जा रहा है. ओर उससे आसपास के गांव में सप्लाई किया जाता है. 

छह भट्टियां ध्वस्त

सूचना के आधार पर टीम का गठन कर चक्रधरपुर थाना टीम के सहयोग से छापामारी अभियान चलाया गया. टीम ने पाया कि नदी किनारे छह अवैध शराब भट्टी संचालित किया जा रहा है जिससे ध्वस्त करते हुए 60 लीटर महुआ शराब बरामद किया है. साथ ही टीम ने शराब बनाने वाली डेगची, ड्रम सहित अन्य सामान भी जब्त कर लिया है. 

अभियान जारी रहेगा

टीम ने भट्टी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. वही टीम को देखते हुए संचालक भागने में सफल रहे. निरीक्षक सिन्हा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव और सरायकेला एसपी से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >