दरवाजा तोड़ लाखों के जेवर-नकद उड़ाये

तीन दिन से घर में नहीं था त्रिनाथ का परिवार पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से कर रही जांच जैंतगढ़ : जैंतगढ़ से सटे क्योंझर जिले के चंपुआ थानांतर्गत सदर महकमा के गौड़शाही निवासी त्रिनाथ कर के घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये जेवरात व नकदी उड़ा लिये. त्रिनाथ कर की शिकायत पर […]

तीन दिन से घर में नहीं था त्रिनाथ का परिवार

पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से कर रही जांच
जैंतगढ़ : जैंतगढ़ से सटे क्योंझर जिले के चंपुआ थानांतर्गत सदर महकमा के गौड़शाही निवासी त्रिनाथ कर के घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये जेवरात व नकदी उड़ा लिये. त्रिनाथ कर की शिकायत पर पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है. चोरों के संबंध में किसी तरह का सुराग नहीं मिला है. सूचना के मुताबिक त्रिनाथ कर का परिवार तीन दिनों से घर पर नहीं था. इसका फायदा उठाकर चोरों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात व नगदी उड़ा लिये. घटना की सूचना पाकर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटना की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >