ट्रक चालक की मौत, एक गंभीर

बड़बिल. नो इंट्री खुलने से पूर्व पहुंचने के चक्कर में हाइवा-ट्रक भिड़े सुबह 6 से शाम 8 बजे तक बड़िबल में रहती है नो इंट्री बड़बिल : बड़बिल थाना अंतर्गत नालदा स्थित सड़क पर तेज रफ्तार हाइवा तथा लाइन ट्रक की जोरदार टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गयी, जबकि हाइवा का चालक गंभीर […]

बड़बिल. नो इंट्री खुलने से पूर्व पहुंचने के चक्कर में हाइवा-ट्रक भिड़े

सुबह 6 से शाम 8 बजे तक बड़िबल में रहती है नो इंट्री
बड़बिल : बड़बिल थाना अंतर्गत नालदा स्थित सड़क पर तेज रफ्तार हाइवा तथा लाइन ट्रक की जोरदार टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गयी, जबकि हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शनिवार सुबह 5.30 बजे की है. जानकारी के अनुसार हाइवा (ओआर 09एम 7824) बड़बिल की तरफ से नालदा की तरफ आ रही थी, जबकि दूसरी तरफ से नालदा से बड़बिल की तरफ तेज रफ्तार से जा रही लाइन ट्रक (ओआर 09 एन 9695) में भिड़ंत हो गयी. भिड़ंत दोनों ट्रकों के ड्राइवर सीट की ओर से हुई . इससे लाइन ट्रक ड्राइवर अकबर खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी,
जबकि हाइवा चालक नालदा निवासी गणेश गोप गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में गणेश को बड़बिल सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया. दुर्घटना की वजह नो इंट्री बतायी जा रही है. बड़बिल शहर में सुबह 6 से शाम 8 बजे तक नो इंट्री रहती है. जिसके कारण ट्रक ड्राइवर सुबह नो इंट्री शुरू होने से पहले और शाम को नो इंट्री खुलते ही सड़क पर अन्य किसी वाहन की परवाह किये बगैर ट्रकों को तेज रफ्तार में ले जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >