भालू के हमले में वृद्धा जख्मी

मझगांव : क्योंझर जिले की सातकोशिया पंचायत अंतर्गत जामुनंडा गांव के बालीघाट शाही में भालू के हमले में वृद्धा अधरी नायक(65) गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायलावस्था में उसे ठाकुरमुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे करंजिया अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि […]

मझगांव : क्योंझर जिले की सातकोशिया पंचायत अंतर्गत जामुनंडा गांव के बालीघाट शाही में भालू के हमले में वृद्धा अधरी नायक(65) गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायलावस्था में उसे ठाकुरमुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे करंजिया अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया.

बताया जाता है कि अधरी नायक सुबह पांच बजे शौच गयी थी. लौटने के क्रम में महुआ चुनने लगी. इसी दौरान पीछे से भालू ने हमला कर दिया. इसके कारण वह नीचे गिर पड़ी. भालू को देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. तब तक वृद्धा को भालू घायल कर भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >