तीन युवक बाइक से गोडुणीबेड़ा पुलिया की ओर आ रहे थे
बड़बिल : क्योंझर टाउन थानांतर्गत गौडुणीबेड़ा पुलिया के पास गुरुवार की दोपहर एक बजे ऑटो (ओडी-09ई/2388) व बाइक में टक्कर से पाटणा निवासी रुद्र नायक(30) की मौत हो गयी. वहीं नुआखमन के विकास मुंडा(25) व राजनगर निवासी लक्ष्मण नायक(28) गंभीर रूप से घायल हो गये.
दोनों को क्योंझर मुख्य चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सूचना के मुताबिक रुद्र नायक, विकास मुंडा व लक्ष्मण नायक नयी बाइक पर गोडुणीबेडा पुलिया की ओर आ रहे थे. इसी दौरान पुलिया पर बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गयी. दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गये थे. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिये क्योंझर मुख्य चिकित्सालय भेजा गया. यहां रुद्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
