ड्यूटी जा रहे युवक की बाइक के धक्के से मौत

बड़बिल : क्योंझर टाउन थानांतर्गत नरणपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात बाइक के धक्के से यशवंत नायक(35) की मौत हो गयी. मृतक एक स्थानीय ईंट भट्ठे में चौकीदार का काम करता था. रात लगभग दस बजे वह ड्यूटी जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी. दुर्घटना […]

बड़बिल : क्योंझर टाउन थानांतर्गत नरणपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात बाइक के धक्के से यशवंत नायक(35) की मौत हो गयी. मृतक एक स्थानीय ईंट भट्ठे में चौकीदार का काम करता था. रात लगभग दस बजे वह ड्यूटी जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी. दुर्घटना में यशवंत के साथ बाइक सवार भी घायल हुआ था.

दोनों को स्थानीय लोगों की सहायता से क्योंझर मुख्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान यशवंत की मौत हो गयी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है. पुलिस दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >