शौच गयी महिला पर भालुओं ने किया हमला

महिला का सिर फटा, 49 टांके लगे भालुओं ने महिला की हथेली काटी चाईबासा : शौच के लिए जंगल में गयी महिला पर दो भालुओं ने हमला कर दिया. घटना में महिला का सिर फट गया, जबकि भालू ने हथेली काट लिया. महिला को कुल 49 टांके लगे हैं. घटना बुधवार की सुबह साढ़े तीन […]

महिला का सिर फटा, 49 टांके लगे

भालुओं ने महिला की हथेली काटी
चाईबासा : शौच के लिए जंगल में गयी महिला पर दो भालुओं ने हमला कर दिया. घटना में महिला का सिर फट गया, जबकि भालू ने हथेली काट लिया. महिला को कुल 49 टांके लगे हैं. घटना बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे झींकपानी प्रखंड की असुरा पंचायत के मतकमहातु गांव की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि द्रौपदी रजक (30) सुबह साढ़े तीन बजे शौच के लिए घर से थोड़ी दूर जंगल की ओर गयी. इसी दौरान जंगल से दो भालू सामने आ गये. दोनों ने महिला पर हमला कर दिया.
भालू को देख महिला मदद के लिए शोर मचाने लगी. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़े. इसके पूर्व दोनों भालू के हमले में महिला का सिर फट गया और वह बेहोश हो गयी. परिवार वाले जंगल में पहुंचे और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. यहां महिला के सिर में 49 टांके लगाये गये. वहीं हथेली पर मरहम पट्टी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >