2 दिन बाद आते हैं डॉक्टर बाहर से खरीद रहे हैं दवा
चाईबासा : गरीबी या आर्थिक परेशानी के कारण अगर आप चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज कराने की सोच रहे हैं, तो आपका सही से इलाज नहीं होना तय है. सदर अस्पताल में इन दिनों मरीजों को बाहर से दवा खरीदकर इलाज कराना पड़ रहा है.
वहीं दो-दो दिन तक डॉक्टर मरीज को देखने नहीं आते हैं. वहीं मरीजों को मच्छरदानी नहीं दी जा रही है. बेड के चादर काफी दिनों के बाद बदली की जा रही है. वहीं अस्पताल में गंदगी, पंखे व एसी खराब होने से मरीज परेशान हैं. मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष व वर्तमान बीस सूत्री समिति सदस्य गीता बलमुचु से मरीजों ने उक्त शिकायत की.
इफ्तार पार्टी 19 जून को
