बाराबांक गोलीकांड झारखंड के शूटरों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

अंधेरे में तीर चला आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार तीनों शूटर पश्चिमी सिंहभूम या रांची के बड़बिल : बाराबांक गोलीकांड के दस दिन बाद भी क्योंझर पुलिस मुख्य हमलावर झारखंड के तीन शूटरों को पकड़ने में नाकाम रही है. पुलिस दिन-रात उनकी तलाश की बात कह रही है, लेकिन अबतक उन्हें […]

अंधेरे में तीर चला आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार तीनों शूटर पश्चिमी सिंहभूम या रांची के
बड़बिल : बाराबांक गोलीकांड के दस दिन बाद भी क्योंझर पुलिस मुख्य हमलावर झारखंड के तीन शूटरों को पकड़ने में नाकाम रही है. पुलिस दिन-रात उनकी तलाश की बात कह रही है, लेकिन अबतक उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी है. पुलिस के पास सुशांत मिनरल्स की गाड़ी पर हमला करने वालों के नाम के सिवा कुछ नहीं है. पुलिस अब तक उनके पते की जानकारी नहीं है. पुलिस को बस इतनी जानकारी है कि तीनों शूटर झारखंड से आये थे.
हालांकि षड्यंत्रकारी नोबो आपट को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. नोबो से कोई सुराग नहीं मिलने के कारण नोबो के ड्राइवर जैकी को रिमांड में रख कर पूछताछ की गयी. दूसरी तरफ घटना में शामिल लोग झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम या रांची से होने संभावना जतायी जा रही है. हालांकि पुलिस इसका पता लगाने में जुटी हुई है, लेकिन अबतक सफलता नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >