महिलाओं ने झाड़ू लगा कर की पूरे गांव की सफाई

कोलचकड़ा में चला सफाई अभियान चक्रधरपुर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को कोलचकड़ा गांव की विभिन्न महिला समितियों की अोर से सफाई अभियान चलाया. इस दौरान महिलाओं ने झाड़ू लेकर गांव की साफ-सफाई की. महिलाओं ने गांव के ऊपर टोला, नीचे टोला व आदिवासी टोला समेत सड़क, नाली व चापाकल के समीप जमे […]

कोलचकड़ा में चला सफाई अभियान

चक्रधरपुर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को कोलचकड़ा गांव की विभिन्न महिला समितियों की अोर से सफाई अभियान चलाया. इस दौरान महिलाओं ने झाड़ू लेकर गांव की साफ-सफाई की. महिलाओं ने गांव के ऊपर टोला, नीचे टोला व आदिवासी टोला समेत सड़क, नाली व चापाकल के समीप जमे कचरे की सफाई की. साथ ही महिलाओं ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया. महिलाओं ने कहा कि गांव स्वच्छ रहेगा,
तो वातावरण भी स्वच्छ होगा और विभिन्न संक्रामक बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा. इस मौके पर धन लक्ष्मी महिला समिति, मां मनसा महिला समिति, नारायणी महिला समिति, मां तारणी महिला समिति, मां जगधात्री महिला समिति, श्रीहरी महिला समिति, शिवशक्ति महिला समिति, शिरडी साईं महिला समिति, मां दुर्गा महिला समिति, मां पाउड़ी महिला समिति, देवनी मां महिला समिति, झारखंड विकास महिला समिति, मां मंगला महिला समिति के सैंकड़ों महिला सदस्य शामिल थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >