रद्द रही टाटा-गुवा पैसेंजर िदनभर परेशान रहे यात्री

थर्ड लाइन. पंड्राशाली स्टेशन में एनआई वर्क शुरू चक्रधरपुर : सीकेपी रेल मंडल के पंड्राशाली स्टेशन में बुधवार को नयी थर्ड रेल लाइन पर दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक एनआई वर्क चला. इस दौरान पंड्राशाली स्टेशन में दो प्वाइंट लगाये गये, जिसमें दो सौ से अधिक मजदूरों ने काम किया. पंड्राशाली […]

थर्ड लाइन. पंड्राशाली स्टेशन में एनआई वर्क शुरू

चक्रधरपुर : सीकेपी रेल मंडल के पंड्राशाली स्टेशन में बुधवार को नयी थर्ड रेल लाइन पर दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक एनआई वर्क चला. इस दौरान पंड्राशाली स्टेशन में दो प्वाइंट लगाये गये, जिसमें दो सौ से अधिक मजदूरों ने काम किया. पंड्राशाली स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन प्रस्थान करने के बाद ब्लॉक लिया गया.
एनआई वर्क के कारण चाईबासा रेलखंड में मालवाहक रेल गाड़ियों का आवागमन ठप रहा. टाटा-गुवा डीएमयू पैसेंजर ट्रेन रद्द रही. इससे दैनिक यात्रा करने वाले व्यवसायी वर्ग को परेशानी हुई. अपर मंडल रेल प्रबंधक नवीन तलवार समेत अन्य विभागों के प्रमुखों ने पंड्राशाली का दौरा किया. मालूम हो कि पंड्राशाली में एनआई का कार्य पांच दिनों तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >