वार्ड सदस्यों ने दी सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी

मुखिया के खिलाफ बीडीओ को पत्र सौंपने जाते वार्ड सदस्य. चक्रधरपुर : चैनपुर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया सावित्री सवैया के खिलाफ मोरचा खोलते हुए मंगलवार को बीडीअो सह निर्वाची पदाधिकारी को एक पत्र सौंपा. वार्ड सदस्य एसके हेंब्रम, ज्योति जामुदा, सुलोचना देवी, बी जामुदा, अष्टम प्रधान आदि ने पत्र में कहा कि पंचायत […]

मुखिया के खिलाफ बीडीओ को पत्र सौंपने जाते वार्ड सदस्य.

चक्रधरपुर : चैनपुर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया सावित्री सवैया के खिलाफ मोरचा खोलते हुए मंगलवार को बीडीअो सह निर्वाची पदाधिकारी को एक पत्र सौंपा.
वार्ड सदस्य एसके हेंब्रम, ज्योति जामुदा, सुलोचना देवी, बी जामुदा, अष्टम प्रधान आदि ने पत्र में कहा कि पंचायत में मुखिया मनमाने ढंग से कार्य कर रही हैं. लाभुकों को ग्रामसभा व प्रचार-प्रसार के माध्यम से सरकारी लाभ देना है, लेकिन मुखिया बिचौलिया के माध्यम से मनमाने ढंग से कार्य कर रही हैं. सोलर व आवास निर्माण का कार्य नियमानुसार नहीं किया जा रहा है. मुखिया की कार्य प्रणाली से नाराज सभी वार्ड सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है. उन्होंने बीडीओ को जांच कर उचित कार्रवाई करने का मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >