छह साल के फरहान ने रखा रोजा

चाईबासा : रमजान के पवित्र महीने में 15 घंटे का रोजा (उपवास) काफी कठिन होता है. दिन भर पानी का एक घूंट तक नहीं पीना है. ऐसे में चाईबासा बड़ी बाजा, कुम्हारटोली का छह वर्षीय मोहम्मद फरहान ने रोजा रख मिसाल कायम किया. फरहान संत जेवियर्स के कक्षा दो का छात्र है. घर में माता […]

चाईबासा : रमजान के पवित्र महीने में 15 घंटे का रोजा (उपवास) काफी कठिन होता है. दिन भर पानी का एक घूंट तक नहीं पीना है. ऐसे में चाईबासा बड़ी बाजा, कुम्हारटोली का छह वर्षीय मोहम्मद फरहान ने रोजा रख मिसाल कायम किया. फरहान संत जेवियर्स के कक्षा दो का छात्र है. घर में माता पिता और उसकी आठ वर्षीय बहन रेशम परवीन ने भी रोजा रखा है. इन सभी को रोजा रखते देख छोटे फरहान ने भी रोजा रखने की ठानी. 15 घंटे तक बिना कुछ खाये पीये पहले रोजे को कामयाब बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >