नौ को रेलमंत्री करेंगे पोसैता-मनोहरपुर थर्ड लाइन का ऑनलाइन उदघाटन

डीआरएम ने किया निरीक्षण मनोहरपुर : पोसैता-मनोहरपुर (13.6 किमी) थर्ड लाइन परियोजना का शुभारंभ नौ जून को रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा ऑनलाइन किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उद्घाटन को लेकर मंडल स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मंगलवार को मनोहरपुर-पोसैता […]

डीआरएम ने किया निरीक्षण

मनोहरपुर : पोसैता-मनोहरपुर (13.6 किमी) थर्ड लाइन परियोजना का शुभारंभ नौ जून को रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा ऑनलाइन किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उद्घाटन को लेकर मंडल स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मंगलवार को मनोहरपुर-पोसैता थर्ड लाइन के निरीक्षण पर पहुंचे डीआरएम रेलकर्मियों को कई निर्देश भी दिये.
110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें : गौरतलब है कि इससे पूर्व 11 मई को तकनीकी रूप से उक्त रेल लाइन का उद्घाटन पीडब्ल्यूआइ यूएस भारती, आरवीएनएल के डीजीएम एस बासू व प्रेमको इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था. इसके बाद से इस लाइन पर 70 या 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलायी जा रही है. नौ जून को उद्घाटन के बाद इस रेल लाइन पर ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ायी जायेगी.
65 करोड़ की लागत से छह वर्षों में बनी थर्ड लाइन
जून 2010 में पोसैता-मनोहरपुर थर्ड लाइन की आधारशिला रखी गयी थी. कुल 13.6 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाने में छह वर्षों का समय लग गया. 9 जून से यह रेलवे लाइन पूर्ण रूप से शुरू हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >