24 लोगों ने अपने नाम करायी सरकारी जमीन

खुलासा. 21 प्लॉट का अवैध ढंग से करा लिया हस्तांतरण चाईबासा : सदर प्रखंड के 24 लोगों ने अवैध ढंग से सरकारी जमीन (21 प्लॉट) अपने नाम पर करा लिया है. सभी उक्त जमीन की रसीद भी अपने नाम से कटवा रहे हैं. जबकि, जमीन सर्वे खतियान अनाबाद बिहार सरकार के नाम दर्ज है. कैफियत […]

खुलासा. 21 प्लॉट का अवैध ढंग से करा लिया हस्तांतरण

चाईबासा : सदर प्रखंड के 24 लोगों ने अवैध ढंग से सरकारी जमीन (21 प्लॉट) अपने नाम पर करा लिया है. सभी उक्त जमीन की रसीद भी अपने नाम से कटवा रहे हैं. जबकि, जमीन सर्वे खतियान अनाबाद बिहार सरकार के नाम दर्ज है. कैफियत खाने में स्थायी लीज दर्ज है और पंजी-2 में रैयत के नाम से जमाबंदी करा ली गयी है.
अवैध जमाबंदी की जांच के क्रम में यह खुलासा हुआ. बुधवार को समाहरणालय सभागार में हुई राजस्व की बैठक में उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी के समक्ष जांच रिपोर्ट रखी गयी. डीसी ने अवैध रूप से की गयी जमाबंदी को शीघ्र रद्द करने का आदेश दिया. इसके साथ ही दाखिल खारिज, भूमि के एवज में रैयतों को दी जाने वाली मुआवजा राशि आदि की समीक्षा की. कैंप लगाकर जमीन की मुआवजा राशि रैयतों को देने का एलआरडीसी को आदेश दिया. मौके पर एडीसी जयकिशोर प्रसाद, डीटीओ तथा विभिन्न प्रखंडों के सीओ आदि उपस्थित थे.
इन पर अवैध रूप से भूमि हस्तांतरित करने का आरोप
नाम वार्ड प्लॉट नंबर हस्तांरित भूमि (एकड़ में)
सप्तजंय नारायण 3 177 ए टु जी .19.516
महेश चौबे 3 177ए 0.3698
सुनील देव प्रसाद 3 122 0.03609
अनिल देव प्रसाद 3 122 0.03953
दीपक देवी प्रसाद 3 122 0.04032
कैलाश चौबे 3 122ए टु ई 0.03963
रीमा चौबे 3 122बीसी 0.09902
मनोज कुमार राय 4 13 0.09902
मनोज कुमार 4 13 0.09902
प्रभात कुमार खीरवाल 4 13 0.02152
पवन कुमार खीरवाल 4 13 0.014
संजीव खीरवाल 4 13 0.06375
तारा देवी 9 74 0.02500
सनत दत्ता, देवाशीष दत्ता 9 74 0.08125
मनोज कुमार सतपति 9 74 0.01300
शिखा सतपति 9 74 0.03
शंभू प्रसाद चौधरी 9 74 0.031500
धीरज लाल ठक्कर 9 74 0.0722
नवनीत ठक्कर 9 74 0.0722
किशोर ठक्कर 9 74 0.0722
मनोज ठक्कर 9 74 0.0722
गीता देवी तमाड़बांध 404 0.04
मनोज कुमार झा मटकमहातु 674 0.13
केदार प्रसाद मटकमहातु 1096 0.05

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >