चाईबासा : किशोर पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

चाईबासा : हंसी-मजाक को लेकर आठ वर्षीय चुमरू गोप पर जानलेवा हमला के आरोपी चुमरू लोहार को टोंटो पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया. जमानत नहीं मिलने के कारण आरोपी को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार टोंटो थाना के राजंका गांव में 29 मई को चुमरू गोप की मां […]

चाईबासा : हंसी-मजाक को लेकर आठ वर्षीय चुमरू गोप पर जानलेवा हमला के आरोपी चुमरू लोहार को टोंटो पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया. जमानत नहीं मिलने के कारण आरोपी को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार टोंटो थाना के राजंका गांव में 29 मई को चुमरू गोप की मां सुरू गोप ने गांव के गुरुवारी पूर्ति से उसकी शादी को लेकर मजाक की थी. इसे लेकर चुमरु लोहार ने शुरू से बदला लेने के लिए उसके छोटे बेटे चुमरू गोप की डंडे से पिटाई कर दी. गला दबाकर मारने का प्रयास किया व जमीन में पटक दिया. इस मामले में चुमरू के भाई जगमना गोप की शिकायत पर पुलिस चुमरू लोहार को गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >