करंट लगने से चार मवेशियों की मौत

कोलेबिरा़ : कोलेबिरा-बानो मुख्य पथ पर एक जून को कॉलेज टोली में 11 हजार वोल्ट लाइन के गिरे तार के संपर्क में आकर चार मवेशियों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे उक्त स्थल में 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूट कर गिर गया. इस दौरान श्रीनियुस केरकेट्टा व प्रफुल्ल […]

कोलेबिरा़ : कोलेबिरा-बानो मुख्य पथ पर एक जून को कॉलेज टोली में 11 हजार वोल्ट लाइन के गिरे तार के संपर्क में आकर चार मवेशियों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे उक्त स्थल में 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूट कर गिर गया. इस दौरान श्रीनियुस केरकेट्टा व प्रफुल्ल सोरेंग के एक-एक बैल एवं ब्लीचदान किड़ो के एक गाय की मौत तार के संपर्क में आने से हो गयी़ ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को तुरंत इसकी सूचना देते हुए विद्युत आपूर्ति बंद करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >