कई गांवों में घंटों गुल रही बिजली

चक्रधरपुर : शनिवार शाम आयी आंधी से शहरी क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड व भलियाकुदर के समीप बिजली तार पर पेड़ गिर गया, जिससे तार टूट गये. तार टूटने से लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बिजली तार टूटने से शहर के पोस्ट ऑफिस रोड, भलियाकुदर, चांदमारी समेत कई जगहों […]

चक्रधरपुर : शनिवार शाम आयी आंधी से शहरी क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड व भलियाकुदर के समीप बिजली तार पर पेड़ गिर गया, जिससे तार टूट गये. तार टूटने से लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बिजली तार टूटने से शहर के पोस्ट ऑफिस रोड, भलियाकुदर, चांदमारी समेत कई जगहों की बिजली गुल रही.

बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को जानकारी दी. रविवार सुबह विभाग के मिस्त्री टूटे हुए तारों की मरम्मत की. इसके बाद बिजली बहाल हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >